Uncategorized

वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले कुलवंत सिंह बंटी, शीघ्र स्वदेश वापसी का किया अनुरोध

नई दिल्ली- वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले कुलवंत सिंह बंटी, शीघ्र स्वदेश वापसी का किया अनुरोध

नई दिल्ली- वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए रांची के योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा एवं जमशेदपुर के स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल तेज कर दी गई है।

स्वर्गीय विनय राय भाजपा कदमा मंडल के बूथ अध्यक्ष रमेश राय के पुत्र एवं भाजपा कदमा मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राय के भतीजे थे। वियतनाम में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में उनके निधन की खबर से भाजपा परिवार एवं जमशेदपुर में शोक की लहर है।

विनय राय के परिजनों द्वारा उनके निधन की सूचना भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी को दी गई। उपेंद्र गिरी ने तत्काल इसकी जानकारी पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी को फोन पर दी। उस समय कुलवंत सिंह बंटी नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मौजूद थे। उन्होंने तत्काल यह मामला रक्षा राज्य मंत्री के संज्ञान में लाते हुए स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया।

इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग से विदेश मंत्रालय के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इसी क्रम में आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भेंट कर दोनों दिवंगतों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

उन्होंने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजी, कानूनी एवं अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि दोनों परिवार अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर सकें।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के प्रयासों से उम्मीद है कि स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार तक भारत पहुंच जाएगा तथा स्वर्गीय विनय राय के पार्थिव शरीर को भी शीघ्र जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा परिवार स्वर्गीय विनय राय के शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार के स्तर पर पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!