Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस समारोह में टिनप्लेट यूनियन में परविंदर सिंह सोहल ने झंडोत्तोलन किया

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में यूनियन के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सोहल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब में क्लब के सचिव एवं यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में प्रधानाचार्या ममता स्वाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में टिनप्लेट यूनियन में परविंदर सिंह सोहल ने झंडोत्तोलन किया

जमशेदपुर- आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में यूनियन के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सोहल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब में क्लब के सचिव एवं यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में प्रधानाचार्या ममता स्वाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 

इस अवसर पर रिक्रिएशन क्लब की नई बिल्डिंग में जिम को स्थानांतरित कर नए स्वरूप में शुरू किया गया साईं बाबू राजू एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत, तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया
इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह, अमित कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार,अमरजीत सिंह, मिठू दत्ता, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी, टिनप्लेट यूनियन महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!