Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के वार्षिक आमसभा में फिर से दुलाल भुइंया अध्यक्ष और ललन यादव महासचिव बने

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की वार्षिक आम सभा जमशेदपुर पुराना कोर्ट के बगल स्थित पर्यटन सूचना केंद्र के सभागार में समिति के अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार के पूर्व भू -राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम के आरंभ में आशीष गुप्ता ने अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए पुनः दुलाल भुइयां एवं ललन यादव के नाम का प्रस्ताव सदस्यों के बीच रखा जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के वार्षिक आमसभा में फिर से दुलाल भुइंया अध्यक्ष और ललन यादव महासचिव बने

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की वार्षिक आम सभा जमशेदपुर पुराना कोर्ट के बगल स्थित पर्यटन सूचना केंद्र के सभागार में समिति के अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार के पूर्व भू -राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में संपन्न हुई
कार्यक्रम के आरंभ में आशीष गुप्ता ने अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए पुनः दुलाल भुइयां एवं ललन यादव के नाम का प्रस्ताव सदस्यों के बीच रखा जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया इसके बाद महासचिव ललन यादव ने पूरी समिति के विस्तार से संबंधित सदस्यों ओर पदाधिकारियों की सूची को पढ़कर समिति के विस्तार की घोषणा की । इस आम सभा में जमशेदपुर के दो अनुमंडलो और 11 प्रखंडो के कोने -कोने से आये 350 दुर्गापूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया आम सभा को संबोधित करते हुए दुलाल भुइयां ने कहा की पूर्वी सिंहभूम जिला में शहरी के साथ -साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दुर्गापूजा समारोहों को सफलतापूर्वक आयोजित करवाते हुए उनका शांतिपूर्ण ढंग से समापन ही समिति का मूल उद्देश्य है l इस बार हमारा मुख्य फोकस लंबित अनुज्ञप्तियों को निर्गत करवाने में रहेगा इसके साथ -साथ टाटा स्टील और वैसे कार्पोरेट संस्थाओं जो हमेशा से सहयोग करती रही हैं से भी आग्रह किया जायगा की पूजा को सुगम और सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें l इसके साथ ही 11 सदस्यीय कोर कमिटी का भी गठन किया गया है जिसका काम रहेगा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके पूजा कमिटियों की समस्याओं का निराकरण करना
समिति के महासचिव ललन यादव ने पिछले कार्यकाल का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा की विगत वर्ष हमारी समिति के सहयोग से काफी हद तक पूजा कमिटियों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करवाने की दिशा में सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके कार्य किया गया l बिजली, पेयजल, पूजा मैदानों का समतलीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए l इस बार भी जिला प्रशासन को दिए जाने वाले मांग -पत्र में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों की और उनका ध्यान आकृष्ट करवाते हुए उन सभी समस्याओं के निराकरण की मांग रखी जायगी उन्होंने सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया की एक सप्ताह के अन्दर अपनी सभी मांगो की सूचियाँ सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति को उपलब्ध करवा दें ताकि समय रहते उनके निराकरण की दिशा में प्रयास किया जा सके
समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की अभी कई स्थानों पर रोड -रास्तों की स्थिति काफी खराब है ऐसी स्थिति में टाटा स्टील से जहाँ बहुत जरुरत है वहां स्लैग गिरवाने के लिए आग्रह किया जायगा l ताकि पूजा के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो l इसके अलावा समय से पहले पूजा पंडालों के सामने आने वाले बिजली के तारों को दुरुस्त करवाने, चलंत बायो टॉयलेट की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों के विसर्जन घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने , विसर्जन मार्ग के रास्ते के पेड़ों की छंटाई,पूजा के दौरान विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती, के साथ -साथ पूजा पंडालों से मेन रोड तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की भी मांग, पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, ट्रेफिक व्यवस्था, अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड पर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों जिला प्रशासन के सामने रखते हुए पूजा से पूर्व इन स्थितियों की समीक्षा एवं निराकरण का आग्रह किया जायगा l उन्होंने सभी पूजा कमिटियों से आग्रह किया की अपने -अपने पूजा क्षेत्रों में लगने वाले मेले में नशाखोरी पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगायें l आशीष गुप्ता ने स्पष्ट किया की इस बार पूजा कमिटियों को बंगाल की तर्ज पर पूजा आयोजन के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिलवाने की दिशा में पूरी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का जोर रहेगा l ताकि छोटी दुर्गा पूजा कमिटियों के आयोजन को सुगम बनाया जा सके
बैठक को समिति के वरीय उपाध्यक्ष जिला परिषद् सदस्य खगेन चन्द्र महतो, बलदेव सिंह मेहरा ने भी संबोधित किया
इस बैठक में स्वागत भाषण वरीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनीता मिश्रा ने कार्यक्रम का सञ्चालन संयुक्त सचिव डॉ० श्याम शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह ने किया
इस बैठक में सचिव हर्ष यादव, कोषाध्यक्ष, जीतेंद्र कुमार, कार्यालय सचिव कमल राम यादव, निमाई मंडल, मन्नू मंडल,कुञ्ज विभोर,देवदर्शिनी बोस,स्वेता प्रसाद , राजकुमार राय, पवन कुमार उपाध्याय , सुशांतो मल्लिक, राकेश साहू, तापस चटर्जी नंदकिशोर ठाकुर ,दामोदर शनि महाराज, रामबाबू यादव,रामस्वरूप यादव,भोला लोहार,अनिरुद्ध कुमार गिरी, सन्नी यादव, विशाल यादव,अभय कुमार सिंह,संतोष सिंह , प्रोफ़ेसर मनोज किशोर, अंजली तिवारी सहित सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!