Uncategorized

मानगो फ्लाईओवर का सौगात जल्द मिलेगी जनता को – अवधेश सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस

मानगो फ्लाईओवर का निर्माण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों से मानगो इलाके में लगने वाले घंटों लंबे जाम से अब निजात मिलने वाली है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है

मानगो फ्लाईओवर का सौगात जल्द मिलेगी जनता को – अवधेश सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस

जमशेदपुर – मानगो फ्लाईओवर का निर्माण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्षों से मानगो इलाके में लगने वाले घंटों लंबे जाम से अब निजात मिलने वाली है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मानगो में लगभग हर दिन भारी जाम लगा रहता था। सुबह-शाम तो स्थिति और भी खराब हो जाती थी। वाहन चालक, स्कूली बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और आम नागरिक घंटों फंसे रहते थे। कोल्हान क्षेत्र में चार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन इस समस्या पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। जब बन्ना गुप्ता पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे और बाद में झारखंड सरकार में मंत्री बने, तब उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता दी। उनके अथक प्रयासों के बाद ही मानगो फ्लाईओवर का निर्माण संभव हो सका। आज यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुका है और काम तेज़ी से चल रहा है। अवधेश सिंह ने कहा कि जल्द ही जमशेदपुर की जनता को यह सौगात मिल जाएगी। फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो इलाके में घंटों लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। यातायात सुचारू होगा, समय की बचत होगी और लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फ्लाईओवर नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की सालों पुरानी समस्या का समाधान है। बन्ना गुप्ता के प्रयासों से शुरू हुए इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस नेताओं क्षेत्र की जनता में उत्साह है। मानगो फ्लाईओवर पूरा होने के बाद जमशेदपुर के इस व्यस्त इलाके की तस्वीर बदलने वाली है। जनता अब इंतजार कर रही है कि यह प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो और उन्हें राहत मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!