Uncategorized

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने तेली साहू समाज की टीम उज्जैन रवाना

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से गीतांजलि एक्सप्रेस द्वारा नागपुर एवं नागपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा उज्जैन (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। उज्जैन में 6 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा। आज टाटानगर स्टेशन पर जिला संरक्षक अवधेश कुमार साहू के द्वारा सभी सदस्यों को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने तेली साहू समाज की टीम उज्जैन रवाना

जमशेदपुर- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से गीतांजलि एक्सप्रेस द्वारा नागपुर एवं नागपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा उज्जैन (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। उज्जैन में 6 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा। आज टाटानगर स्टेशन पर जिला संरक्षक अवधेश कुमार साहू के द्वारा सभी सदस्यों को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यः- राकेश साहू (जिला अध्यक्ष), शिवलोचन साहू (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), उमेश साहू (उपाध्यक्ष), अशोक साहू (जिला महामंत्री), प्रभात कुमार, कामता प्रसाद, पूजा साहू (महिला अध्यक्ष), गौतम साहू (युवा अध्यक्ष), रीता देवी, शिव शंकर साहू, राम कुमार, कन्हैया प्रसाद हैं। जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि हमारी टीम 5 सितंबर को उज्जैन पहुंचेगा, 6 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा। 7 एवं 8 सितंबर को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेगा तथा 9 सितंबर को भुज-शालीमार एक्सप्रेस (22830) से वापसी जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!