Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे

भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जमशेदपुर- आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अमर क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं। अंग्रेजी हुकूमत और विदेशी धर्म के खिलाफ उलगुलान करनेवाले स्वाधीनता की लड़ाई के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। 25 वर्ष की अल्प आयु में आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिरसा मुंडा की शहादत आज भी जन-जन के हृदय में अमिट छाप छोड़ती है।

वहीं मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के ने कहा कि जननायक भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज की अलख जगाई और आदिवासियों के धर्मांतरण के विरोध में धर्म, संस्कृति और जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका संघर्षों से भरा जीवन सभी के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश नाग, जिला मंत्री मनोज सरदार, काजू शांडिल, गणेश मुंडा, संजय सिंह सरदार, बीरेन मुर्मू, विजय गौंड, प्रकाश सरदार, अभय कुमार, राजुकमार सिंह, गणेश मुंडा, विजय कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!