Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय गोष्ठी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे मुख्य वक्ता

भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय गोष्ठी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे मुख्य वक्ता

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, एसआईआर फेज-2, बूथ सशक्तिकरण, आगामी सांगठनिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। पांच अगस्त को प्रकाशित मतदाता सूची में किसी कारणवश छूटे योग्य मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया एवं बूथ स्तर पर इसके प्रभावी निगरानी एवं सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वहीं, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महानगर के सभी मंडलों में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले, बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित करने और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गान के साथ हुआ।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने स्वागत संबोधन में जिले में हाल के दिनों में संपन्न संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से होती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आहवान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मासिक संगठनात्मक बैठक संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का बात कही।

प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो ने संगठनात्मक अनुशासन, नियमित जनसंपर्क एवं बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कार्य करने की बात कही।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती को भाजपा की प्राथमिक शक्ति बताते हुए कहा कि पार्टी का विस्तार और प्रभाव तभी स्थायी रूप से मजबूत होगा, जब प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता, संपर्क और संवाद को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़े। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय गोष्ठी

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र के ईस्ट बंगाल कॉलोनी अंतर्गत दुर्गा काली मंदिर हॉल में संध्या 5 बजे सुनिश्चित की गयी है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और यातनाओं का दंश झेलना पड़ा। उन पीड़ितों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करने और भावी पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाजन के समय विस्थापित हुए परिवार के लोग भी विशेष रूप से शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम में विभाजन का दंश झेलने वाले अपने लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बैठक के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का मंडलों के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले 11 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया।

इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, पोरेश मुखी, सागर राय, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के प्रभारी, प्रवासी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!