एनआईटी जमशेदपुर में एमबीए के प्रथम बैच का ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में गुरुवार को संस्थान के पहले एमबीए बैच के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनआईटी जमशेदपुर द्वारा शुरू किए गए इस नए एमबीए कार्यक्रम के प्रथम बैच में कुल 24 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है

एनआईटी जमशेदपुर में एमबीए के प्रथम बैच का ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में गुरुवार को संस्थान के पहले एमबीए बैच के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनआईटी जमशेदपुर द्वारा शुरू किए गए इस नए एमबीए कार्यक्रम के प्रथम बैच में कुल 24 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. एस. के. सारंगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने प्रथम एमबीए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, विश्लेषणात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर मानविकी, सामाजिक विज्ञान एवं प्रबंधन विभाग (HSSM) के विभागाध्यक्ष प्रो. अमरेश कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रथम बैच के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए एमबीए कार्यक्रम की शैक्षणिक रूपरेखा, विभाग की कार्यप्रणाली, संस्थान की अपेक्षाओं तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को समझने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एनआईटी जमशेदपुर के शैक्षणिक वातावरण, संकाय सदस्यों तथा संस्थान में उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों से परिचित होने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम एनआईटी जमशेदपुर में प्रबंधन शिक्षा के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रथम एमबीए बैच के सभी 24 विद्यार्थियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं
एनआईटी जमशेदपुर में एमबीए के प्रथम बैच का ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में गुरुवार को संस्थान के पहले एमबीए बैच के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनआईटी जमशेदपुर द्वारा शुरू किए गए इस नए एमबीए कार्यक्रम के प्रथम बैच में कुल 24 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. एस. के. सारंगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने प्रथम एमबीए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, विश्लेषणात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।