Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), कोल्हान विश्वविद्यालय एल्युमिनी एसोसिएशन एवं छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं पूर्ववर्ती छात्रों के साथ विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया

कोल्हान विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), कोल्हान विश्वविद्यालय एल्युमिनी एसोसिएशन एवं छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं पूर्ववर्ती छात्रों के साथ विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के दौरान कुछ इच्छुक रक्तदाताओं का वजन निर्धारित मानक से कम, रक्तचाप अथवा हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया, जबकि कुछ विद्यार्थी निर्धारित आयु सीमा से कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप ऐसे प्रतिभागियों को रक्तदान से रोकते हुए आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर में मधुसूदन बी.एड. संस्थान, चक्रधरपुर, जी.सी. जैन कॉलेज तथा टाटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे अंतराल के बाद इस प्रकार की मानवीय एवं सामाजिक पहल शुरू हुई है। उन्होंने NSS, एल्युमिनी एसोसिएशन एवं छात्र संघ के संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कुलपति ने इस रक्तदान अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग एवं प्रोत्साहन से इस प्रकार की सामाजिक पहल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
शिविर के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं जिला प्रशासन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक सेवा एवं मानवीय संवेदनशीलता की भावना को मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!