कोल्हान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के तहत 54 अभ्यर्थियों का चयन
कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन 04 मई 2026 को जारी विज्ञापन एवं संबंधित रिक्तियों के आधार पर झारखंड सरकार की नीति के अनुरूप किया गया है

कोल्हान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना के तहत 54 अभ्यर्थियों का चयन

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन 04 मई 2026 को जारी विज्ञापन एवं संबंधित रिक्तियों के आधार पर झारखंड सरकार की नीति के अनुरूप किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रशिक्षण/अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ₹13,500 प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच किसी भी कार्य दिवस में अपने आवंटित विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में योगदान देना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित अवधि में योगदान नहीं करने पर नियुक्ति का दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा। योगदान के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं योगदान प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं महाविद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशासनिक अनुभाग, कंप्यूटर लैब, भौतिकी प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित विभिन्न कार्यस्थलों पर प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 54 चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने आवंटित संस्थानों में योगदान करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी तथा अवधि पूर्ण होने के बाद अप्रेंटिसशिप स्वतः समाप्त हो जाएगी।



