झारखंड मानवाधिकार संघ’ (JHRA) जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज किशोर के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ (बुके) प्रदान कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन व स्वागत किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक के दौरान संघ की ओर से एसएसपी को एक अभिनंदन सह शुभकामना पत्र भी सौंपा गया। पत्र के माध्यम से संघ ने शहर में हाल के दिनों में नशाखोरी, चापड़बाजी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की सराहना की

जमशेदपुर- आज झारखंड मानवाधिकार संघ’ (JHRA) जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज किशोर के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ (बुके) प्रदान कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन व स्वागत किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक के दौरान संघ की ओर से एसएसपी को एक अभिनंदन सह शुभकामना पत्र भी सौंपा गया। पत्र के माध्यम से संघ ने शहर में हाल के दिनों में नशाखोरी, चापड़बाजी और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। संघ ने विश्वास जताया कि नए एसएसपी के कुशल नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम पूरी तरह से अपराधमुक्त और सुरक्षित बनेगा।
मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने शहर की शांति एवं जन-सुरक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी एसएसपी के समक्ष रखे तथा मानवाधिकारों की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात एसएसपी ने संघ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आप सभी 15 दिन बाद पुनः मुझसे मुलाकात करें, तब हम शहर की व्यवस्था और जन-हित से जुड़े विषयों पर और अधिक विस्तृत चर्चा करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य
दिनेश कुमार शर्मा (कीनू) – केंद्रीय अध्यक्ष
मनोज किशोर – अध्यक्ष (जमशेदपुर)
सी. एस. सहाय, संतोष कुमार सिंह, बी. सिंह, ए. के. सिंह, धनंजय शुक्ला शामिल थे

