Uncategorized

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मरीन ड्राइव सोनारी सेवा केंद्र द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर श्रेष्ठ एवं पवित्र संकल्प जागृत कर उन्हें नशा एवं व्यसन से मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना था

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान

जमशेदपुर- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मरीन ड्राइव सोनारी सेवा केंद्र द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर श्रेष्ठ एवं पवित्र संकल्प जागृत कर उन्हें नशा एवं व्यसन से मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना था

इस प्रतिज्ञा अभियान की मुख्य भावना यह रही कि लोगों को केवल नशा छोड़ने का संदेश न देकर उन्हें ईश्वर को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा कराई जाए, जिससे वे एक पवित्र बंधन का अनुभव कर सकें कि उन्होंने स्वयं भगवान के सम्मुख नशा मुक्त एवं श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लिया है।

प्रतिज्ञा के अंतर्गत लोगों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशा मुक्त बनें, अपने जीवन को स्वच्छ एवं श्रेष्ठ बनाएं तथा अपने मित्रों, परिवारजनों और समाज को भी नशा मुक्त बनाने की जिम्मेदारी लें। साथ ही अपने भीतर ऐसी भावना विकसित करें कि वे “नशा मुक्त भारत” के निर्माण में सहभागी बनें।
कुछ ही वाक्यों की इस प्रतिज्ञा ने लोगों के संकल्पों के भीतर श्रेष्ठ संसार के निर्माण की एक नई पहल जागृत की। आज ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा यह अभियान शहर के कई स्थानों पर चलाया गया। जुबली पार्क में अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक नशा मुक्ति प्रतिज्ञा ली। इसके पश्चात जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आम नागरिकों की चेतना को प्रतिज्ञा के माध्यम से ईश्वर से जोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं राजेन्द्र विद्यालय परिसर के बाहर भी लोगों को समझाकर प्रतिज्ञा कराई गई।
प्रारंभ में कई लोग थोड़े संकोच एवं भ्रम की स्थिति में दिखाई दिए, किन्तु प्रतिज्ञा लेने के बाद उनके चेहरों पर आत्मविश्वास, शांति और सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देने लगा। ऐसा अनुभव हो रहा था मानो कोई आंतरिक शक्ति उन्हें प्रेरित कर रही हो कि “नशा मुक्त बनना ही है और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना ही है।
यह प्रतिज्ञा अभियान ब्रह्माकुमारी अंजू दीदी, कोल्हान निदेशिका के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मना रहे हैं, किन्तु यह केवल एक दिन का विषय नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस समस्या से बाहर निकालने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति भारत एवं विश्व का भविष्य है, लेकिन नशा उसी शक्ति को भीतर से कमजोर कर रहा है। श्रेष्ठ संकल्प एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से इस समस्या से सहज रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन एवं अभियान ब्रह्माकुमारीज़ मरीन ड्राइव सोनारी सेवा केंद्र द्वारा किया गया, जिसमें अनेक भाई-बहनों एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!