Uncategorized

गोलमुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक डकैती ने खोली झामुमो-कांग्रेस सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल- संजीव सिन्हा

अपराधियों के मन से कानून का भय पूरी तरह समाप्त, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, भाजपा ने तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति के बरामदगी की मांग की

गोलमुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक डकैती ने खोली झामुमो-कांग्रेस सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल- संजीव सिन्हा

अपराधियों के मन से कानून का भय पूरी तरह समाप्त, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, भाजपा ने तत्काल गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति के बरामदगी की मांग की

जमशेदपुर- गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों द्वारा बैंककर्मियों एवं सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर करीब 42 लाख रुपये नकद एवं स्वर्णाभूषण लूटकर फरार होने की घटना ने पूरे जमशेदपुर को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बीचों-बीच, दिनदहाड़े बैंक के अंदर हथियारबंद अपराधियों का घुसकर डकैती को अंजाम देना जमशेदपुर की चरमराई कानून-व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। अपराधियों ने जिस बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, उससे स्पष्ट है कि उनके मन से कानून और पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि जब जमशेदपुर जैसे औद्योगिक और महत्वपूर्ण शहर के बीचो-बीच स्थित बैंक सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक अपने घर, दुकान और कारोबार को लेकर किस भरोसे के साथ सुरक्षित महसूस करे। संजीव सिन्हा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर दिया है। सरकार को यह साफ करना चाहिए कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे दिनदहाड़े शहर के व्यस्त बाजार में बैंक को निशाना बनाने का दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इससे पहले भी लूट, डकैती और आपराधिक वारदातों की घटनाएं हो चुकी हैं। कई गंभीर मामलों में पुलिस अब तक अपराधियों तक पहुंचने में असफल रही है। परंतु इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं की।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में अपराधियों की तत्काल पहचान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और लूटी गई पूरी नकदी और स्वर्णाभूषण बरामद किए जाएं। साथ ही, पुलिस प्रशासन जमशेदपुरवासियों में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में ठोस और प्रभावी कार्रवाई करे, तभी शहरवासियों का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर कायम रह सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!