कागल नगर बाजार एवं बस्ती में बिजली समस्या का एक-दो दिनों में होगा समाधान – सुबोध श्रीवास्तव
प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान कागल नगर बाजार एवं उससे सटे बस्ती क्षेत्र में स्थानीय बस्तीवासियों ने बिजली की गंभीर समस्या को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के समक्ष अपनी समस्याएं और पीड़ा रखी। बस्तीवासियों ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से बस्ती में बिजली की लाइन नहीं है, जिसके कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुबोध श्रीवास्तव से इस गंभीर समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया

कागल नगर बाजार एवं बस्ती में बिजली समस्या का एक-दो दिनों में होगा समाधान – सुबोध श्रीवास्तव
जमशेदपुर- आज प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान कागल नगर बाजार एवं उससे सटे बस्ती क्षेत्र में स्थानीय बस्तीवासियों ने बिजली की गंभीर समस्या को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के समक्ष अपनी समस्याएं और पीड़ा रखी।
बस्तीवासियों ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से बस्ती में बिजली की लाइन नहीं है, जिसके कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुबोध श्रीवास्तव से इस गंभीर समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया
बस्तीवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने बताया की जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी के दिशानिर्देश पर एक-दो दिनों के अंदर बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है और बिजली जैसी आवश्यक सुविधा से किसी भी बस्ती के लोगों को लंबे समय तक वंचित नहीं रखा जा सकता।
प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के साथ सोनारी मंडल अध्यक्ष श्री चुन्नू भूमिज, महानगर सचिव विनोद सिंह, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा यादव, लक्ष्मी कर्मकार, सुरेश लोहार सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।




