Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ध्वजारोहण,वीर शहीदों को किया नमन

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साकची बारीडीह टेम्पो स्टैण्ड,साकची गोलमुरी टेम्पो स्टैण्ड,साकची डिमना टेम्पो स्टैण्ड,साकची सरकार बिल्डिंग के सामने पेट्रोल पंप,मानगो सिमस हॉस्पिटल, मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 8 कांग्रेस कार्यालय, मानगो आजाद नगर रोड न०14,मानगो कोहिनूर टावर, ओल्ड पुरुलिया रोड,मानगो क्रॉस रोड न० 12, जाकिरनगर के समीप आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ध्वजारोहण,वीर शहीदों को किया नमन


जमशेदपुर- 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साकची बारीडीह टेम्पो स्टैण्ड,साकची गोलमुरी टेम्पो स्टैण्ड,साकची डिमना टेम्पो स्टैण्ड,साकची सरकार बिल्डिंग के सामने पेट्रोल पंप,मानगो सिमस हॉस्पिटल, मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 8 कांग्रेस कार्यालय, मानगो आजाद नगर रोड न०14,मानगो कोहिनूर टावर, ओल्ड पुरुलिया रोड,मानगो क्रॉस रोड न० 12, जाकिरनगर के समीप आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।


इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।अपने संबोधन में बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हम उन्हीं के त्याग और बलिदान के कारण स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं और खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और देश पर कभी कोई आंच न आने दें पूर्व मंत्री ने राज्यवासियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को शत-शत नमन है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=fTFIFUI9xABJgFkB

देश की आजादी की लड़ाई में अनेक सूफी-संतों, महापुरुषों, क्रांतिकारियों एवं देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुर्बानियों और संघर्षों के परिणामस्वरूप ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।उन्होंने झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी सहित झारखंड के अनेक वीरों और वीरांगनाओं ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया तथा देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=7Xs1DKMec2d2MffW

झारखंड की धरती पर हुए इन आंदोलनों और बलिदानों का इतिहास देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं,बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। हमें वीर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए आपसी भाईचारे, प्रेम, एकता और सदभाव को मजबूत करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=gA-_m1aw3NFno7d6

अंत में उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!