Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने हिमांशु सिंह हत्याकांड के सिलसिले में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से बात की है

सांसद श्री महतो ने बात कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। जमशेदपुर में बिगड़ती विधि व्यवस्था के संबंध में अपनी चिंता से अवगत कराते हुए श्री महतो ने उपायुक्त को कहा कि जमशेदपुर झारखंड का सबसे शांतिप्रिय शहर रहा है। हाल के दिनों में कई ऐसी वारदात हुई हैं जिससे स्थानीय वासियों के मन में भय और आतंक का माहौल बन गया है

जमशेदपुर- सांसद बिद्युत बरण महतो ने हिमांशु सिंह हत्याकांड के सिलसिले में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से बात की है । सांसद श्री महतो ने बात कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। जमशेदपुर में बिगड़ती विधि व्यवस्था के संबंध में अपनी चिंता से अवगत कराते हुए श्री महतो ने उपायुक्त को कहा कि जमशेदपुर झारखंड का सबसे शांतिप्रिय शहर रहा है। हाल के दिनों में कई ऐसी वारदात हुई हैं जिससे स्थानीय वासियों के मन में भय और आतंक का माहौल बन गया है। सांसद श्री महतो ने उपायुक्त से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। उल्लेखनीय है कि एक आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गए हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि पुलिस कस्टडी में हिमांशु सिंह का मृत्यु होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही पुलिस ने जिस अकर्मण्यता का परिचय दिया है वह बेहद शर्मनाक है।उपायुक्त ने श्री महतो से कहा वे इस मामले पर गंभीर है एवं उनके वापस आने पर इस संबंध में विस्तृत विमर्श करेंगे। सांसद श्री महतो ने इस प्रकरण पर कहा कि पूरे झारखंड की विधि व्यवस्था लगभग चरमरा गई है। इससे बेहतर कार्य झारखंड के पड़ोसी राज्यों में हो रहा है। सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस जितना ध्यान वाहन चेकिंग में लगती है उसका आधा ध्यान भी विधि व्यवस्था ठीक करने में लगाए। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में कई ऐसी घटनाएं हुई है जिससे लगता है जमशेदपुर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। सांसद श्री महतो ने कहा वे आते ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!