Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई – दिनेश कुमार

भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज गोलमुरी सब्जी मार्केट पहुंचकर कल संध्या समय हुई फायरिंग एवं रंगदारी की घटना के भुक्तभोगी श्री मथुरा पोद्दार एवं उनके भाई श्री ज्योति पोद्दार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, समरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद एवं संदीप आइच भी उपस्थित रहे

गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज गोलमुरी सब्जी मार्केट पहुंचकर कल संध्या समय हुई फायरिंग एवं रंगदारी की घटना के भुक्तभोगी श्री मथुरा पोद्दार एवं उनके भाई श्री ज्योति पोद्दार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, समरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद एवं संदीप आइच भी उपस्थित रहे।

घटनास्थल से ही दिनेश कुमार ने गोलमुरी थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने अपराधियों के भय से अपनी दुकानें बंद करने वाले व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने तथा सभी दुकानों का संचालन सामान्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=fKciZSyJ0mU6QKj4

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहर में व्यापारियों के बीच भय का वातावरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे तो इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यापार, निवेश और आम जनजीवन पर पड़ेगा। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=b9owZPBgUDv7OCte

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराध एवं रंगदारी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल दिखाई दे रही है, जिसके कारण अपराधियों के मनोबल में वृद्धि हो रही है। ऐसी घटनाओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि जनता एवं व्यापारियों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

दिनेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि भाजपा व्यापारियों, आम नागरिकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तो भारतीय जनता पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गोलमुरी बाजार सहित शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!