Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने दिल्ली प्रवास के क्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के प्रमुख रेल संबंधी समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया

सर्वप्रथम उन्होंने गम्हरिया एवं आदित्यपुर के बीच में एक फोर्थ लाइन बनाने की मांग की है जिससे कि गम्हरिया से आदित्यपुर के बीच में ट्रेनों के आवागमन में अधिक विलंब से निजात मिल सके। सांसद श्री महतो ने टाटानगर में वंदे भारत के मेंटेनेंस डिपो के निर्माण के लिए भी आग्रह किया एवं कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास लंबित है इसे यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करें

नई दिल्ली- सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने दिल्ली प्रवास के क्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के प्रमुख रेल संबंधी समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया एवं कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए

सर्वप्रथम उन्होंने गम्हरिया एवं आदित्यपुर के बीच में एक फोर्थ लाइन बनाने की मांग की है जिससे कि गम्हरिया से आदित्यपुर के बीच में ट्रेनों के आवागमन में अधिक विलंब से निजात मिल सके।
सांसद श्री महतो ने टाटानगर में वंदे भारत के मेंटेनेंस डिपो के निर्माण के लिए भी आग्रह किया एवं कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास लंबित है इसे यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करें।
रेल मंत्री से वार्ता के क्रम में सांसद श्री महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन सेवा वाया खड़गपुर-बालेश्वर-भुवनेश्वर- विजयनगरम-काटपाड़ी होते हुए बैंगलोर के लिए मांग किया है। सांसद श्री महतो ने कहा कि टाटानगर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मरीज का इलाज कराने के लिए एवं अध्ययन-अध्यापन के लिए बेंगलुरु और काटपाड़ी आना-जाना करते हैं। इसके लिए यहां से ट्रेन सेवा की नितांत आवश्यकता है।
इसके अलावा आनंद विहार पुरुलिया ट्रेन संख्या14022 का विस्तार टाटानगर तक करने का अनुरोध सांसद श्री महतो ने किया।उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन पुरुलिया में लगभग 15 घंटा रूकती है। इस ट्रेन का टाटानगर तक विस्तार होने से टाटानगर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी ।
एक अन्य मांग में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार नए प्लेटफार्म बनाने का आग्रह किया है ।जिससे यहां पर कंजेशन(जाम) की स्थिति से मुक्ति मिल सके।टाटानगर के पास सैटेलाइट रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए कार्य को आगे बढ़ने का आग्रह भी सांसद ने रेल मंत्री से किया। ज्ञात हो कि टाटानगर के पास सैटेलाइट स्टेशन का निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है।इस संबंध में सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री से कहा कि इस कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किए जाने की जरूरत है ताकि टाटानगर और कोल्हान का लोगों की समस्याओं का निधन हो सके
चांडिल से नीमड़ीह बोडाम पटमदा कटिन बांदवान रेलवे लाइन जो प्रस्तावित है इसे पुरुलिया झाड़ग्राम रेल लाइन से जोड़ने का सुझाव सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री को दिया है। इस रेलवे लाइन के निर्माण से यहां एक ओर बोदाम पटमदा और कटिन के लिए यह एक नई जीवन रेखा साबित होगी वहीं दूसरी ओर चांडिल से झाड़ग्राम तक एक नई बाईपास लाइन भी बन जाएगी। जिससे टाटानगर के ऊपर गुड्स ट्रेन का जो दबाव है वह भी कम हो सकेगा एवं यात्री ट्रेनों का भी सुगमता से संचालन हो सकेगा।
सांसद श्री महतो ने टाटानगर बादाम पहाड़ रेल लाइन पर मकदमपुर पर आर ओ बी के कार्य को शीघ्र संपादित करने का आग्रह किया।
केंद्रीय रेल मंत्री ने सांसद श्री महतो के सभी ज्ञापन एवं सुझावों पर तथा शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया एवं कहा है कि सभी कार्य मिशन मोड में संपादित किए जाएंगे










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!