मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने आयोजित किया सफल वॉकाथॉन
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा रविवार को प्रातः 6:30 बजे जुबिली पार्क गेट नं. 3, रेड क्रॉस भवन के सामने से वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था। वॉकाथॉन में लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एक साथ वॉक करते हुए “स्वस्थ समाज सशक्त समाज का संदेश दिया

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने आयोजित किया सफल वॉकाथॉन
जमशेदपुर- मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा रविवार को प्रातः 6:30 बजे जुबिली पार्क गेट नं. 3, रेड क्रॉस भवन के सामने से वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।
वॉकाथॉन में लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एक साथ वॉक करते हुए “स्वस्थ समाज सशक्त समाज का संदेश दिया
कार्यक्रम में शाखा के पूर्व अध्यक्ष भरत अग्रवाल, विजय आनंद मूनका, मनीष बंसल, नितेश धूत, विष्णु गोयल एवं मोहित मूनका (उपाध्यक्ष, मंडल 3) सहित अध्यक्ष आकाश मोदी, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सचिव अनिमेष छापोलिया, संयुक्त सचिव राहुल चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकित मूनका एवं अन्य शाखा सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों एवं महिला मॉर्निंग ग्रुप की सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की।
सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाखा ने भविष्य में भी स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।



