स्वतंत्रता दिवस पर “मेरा लहू देश के नाम” रक्तदान महाअभियान का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा द्वारा “मेरा लहू देश के नाम” रक्तदान महाअभियान का आयोजन ब्लड बैंक धतकीडीह जमशेदपुर में किया गया। मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही 3 लोगों ने जरूरतमंद कैंसर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान किए। रक्तदाताओं एवं प्लेटलेट्स दाताओं की इस सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर को सेवा और समर्पण की भावना से सार्थक बनाया

स्वतंत्रता दिवस पर “मेरा लहू देश के नाम” रक्तदान महाअभियान का आयोजन
जमशेदपुर- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी शाखा द्वारा “मेरा लहू देश के नाम” रक्तदान महाअभियान का आयोजन ब्लड बैंक धतकीडीह जमशेदपुर में किया गया।
मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही 3 लोगों ने जरूरतमंद कैंसर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान किए। रक्तदाताओं एवं प्लेटलेट्स दाताओं की इस सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर को सेवा और समर्पण की भावना से सार्थक बनाया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्तदाताओं के बेहतर प्रबंधन, समन्वय एवं व्यवस्था के लिए संयोजक योगेश अग्रवाल एवं सदस्य आशीष अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान दाताओं की व्यवस्था को अत्यंत सुचारू रूप से संभाला।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आकाश मोदी, सचिव अनिमेष छापोलिया, कोषाध्यक्ष अंकित मूनका, संयोजक योगेश अग्रवाल सहित सदस्य आशीष अग्रवाल, ऋषि जालान, सौरभ अग्रवाल, श्रेष्ठ मोदी एवं शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे।
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने सभी रक्तदाताओं, प्लेटलेट्स दाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है
शाखा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।



