Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से भारतीय संस्कृति,एवं स्वच्छता अभियान को मजबूती मिली- राजेश शुक्ल

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के138 वें संस्करण की सराहना करते हुए कहा है कि श्री मोदी ने भारतीय संस्कृति,स्वच्छता और सामाजिकता के साथ साथ आतंकवाद के विरुद्ध भारत के जीरो टॉलरेंस नीति की मजबूती की चर्चा कर भारतीय संस्कृति की वैश्विक महता को और भी मजबूती प्रदान किया है lयुवा पीढ़ी सेना के पराक्रम को सुनकर गौरवांवित हुई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से भारतीय संस्कृति,एवं स्वच्छता अभियान को मजबूती मिली- राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के138 वें संस्करण की सराहना करते हुए कहा है कि श्री मोदी ने भारतीय संस्कृति,स्वच्छता और सामाजिकता के साथ साथ आतंकवाद के विरुद्ध भारत के जीरो टॉलरेंस नीति की मजबूती की चर्चा कर भारतीय संस्कृति की वैश्विक महता को और भी मजबूती प्रदान किया है lयुवा पीढ़ी सेना के पराक्रम को सुनकर गौरवांवित हुई है
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक है ने आज सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात सुनने के बाद कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के10 बर्ष,सोमनाथअभियान पर्व,जनगणना,स्थानीय उद्यम और पोषण तथा भगवान गणेश की पूजा की वैश्विक पहचान तथा सफाई और सामाजिकअभियान की जिस प्रकार श्री मोदी ने उल्लेख किया उससे देश की युवा पीढ़ी को देश की सेना के अद्भुत पराक्रम और भारतीय संस्कृति की वैश्विक मान्यता से ओतप्रोत होने का अवसर मिला और बेहतर और सशक्त प्रेरणा मिली जिससे युवा पीढ़ी और मजबूती के साथ राष्ट्रहितऔर संस्कृति और सामाजिक अभियान से जुड़ेंगा

प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात से समाज के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों की जानकारी तो मिलती ही है वही सामाजिक,सांस्कृतिक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत और सशक्त बनने की तरफ अग्रसर होता है
श्री शुक्ल ने कहा है भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिएआम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जिससे यह प्रमाणित हो रहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर आम लोगों का भरोसा और विश्वास और भी बढ़ा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!