Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अधिक मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर एफटीएस युवा जमशेदपुर द्वारा व्हीलचेयर भेंट

अधिक मास की पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर टीम एफटीएस युवा, जमशेदपुर द्वारा सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ एक नयी पहल *"व्हील ऑफ होप"* शुरू की गयी! इसी क्रम में एक विशेष आवश्यकता वाली बालिका को व्हीलचेयर भेंट की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बालिका एवं उसके परिवार के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

अधिक मास पूर्णिमा के पावन अवसर पर एफटीएस युवा जमशेदपुर द्वारा व्हीलचेयर भेंट

जमशेदपुर- अधिक मास की पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर टीम एफटीएस युवा, जमशेदपुर द्वारा सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ एक नयी पहल *”व्हील ऑफ होप”* शुरू की गयी! इसी क्रम में एक विशेष आवश्यकता वाली बालिका को व्हीलचेयर भेंट की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बालिका एवं उसके परिवार के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

एफटीएस युवा, जमशेदपुर के संयोजक पियूष चौधरी ने बताया कि आज के इस सेवा कार्य के दानदाता का विशेष आग्रह था कि उनका नाम सार्वजनिक न किया जाए। उन्होंने कहा कि एफटीएस परिवार ऐसे सेवाभावी एवं उदार दानदाता को हृदय से नमन करता है, जिनके सहयोग से यह पुनीत कार्य संभव हो सका।

एफटीएस युवा, जमशेदपुर के अध्यक्ष सौरव सोनथालिया ने बताया कि बालिका एवं उसके परिवार की निजता का सम्मान करते हुए उनका नाम भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आना चाहिए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सौरव सोनथालिया, पियूष चौधरी, रौनक सोनथालिया, समीर सोनथालिया तथा एफटीएस युवा, जमशेदपुर की संपूर्ण टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!