Uncategorized

तमिलनाडु की ऐतिहासिक नीलगिरि पहाड़ियों ब्लू माउंटेन्स’ की धरती पर जनजातीय समुदायों के परिवारों के बीच पहुंचने और उनसे संवाद करने का अवसर मिला- अर्जुन मुंडा

तमिलनाडु जनजातीय विविधता और समृद्ध परंपराओं की धरती है। राज्य में छह समुदायों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups—PVTGs) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है

तमिलनाडु – आज तमिलनाडु की ऐतिहासिक नीलगिरि पहाड़ियों ब्लू माउंटेन्स’ की धरती पर जनजातीय समुदायों के परिवारों के बीच पहुंचने और उनसे संवाद करने का अवसर मिला। यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=buKI1FV5Yc3q-beh

तमिलनाडु जनजातीय विविधता और समृद्ध परंपराओं की धरती है। राज्य में छह समुदायों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups—PVTGs) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
इसी संदर्भ में तमिलनाडु के नरिकोरवन और कुरिविक्करन समुदायों की वर्षों पुरानी मांग भी उल्लेखनीय है। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन समुदायों को तमिलनाडु की अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद संबंधित विधेयक 15 दिसंबर 2022 को लोकसभा और 22 दिसंबर 2022 को राज्यसभा से पारित हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नीलगिरि की इन पहाड़ियों में रहने वाले जनजातीय परिवारों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए एक विशेष अनुभव रहा
इस अवसर पर जनजातीय समुदायों के सभी परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!