Uncategorized

वर्ल्ड हार्ट डे की पूर्व संध्या पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने जमशेदपुर में मेगा वॉकाथॉन आयोजित किया

ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तामोलिया ने वर्ल्ड हार्ट डे की पूर्व संध्या पर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बचाव के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से वॉकाथॉन का आयोजन किया। सुबह 6:30 बजे कीनन स्टेडियम से शुरू हुए इस वॉकाथॉन में सभी आयु वर्गों के 4,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें कॉरपोरेट जगत, मीडिया हाउस, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, सरकारी संस्थाओं, प्रतिष्ठित क्लबों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए

वर्ल्ड हार्ट डे की पूर्व संध्या पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने जमशेदपुर में मेगा वॉकाथॉन आयोजित किया

जमशेदपुर- ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तामोलिया ने वर्ल्ड हार्ट डे की पूर्व संध्या पर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बचाव के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से वॉकाथॉन का आयोजन किया। सुबह 6:30 बजे कीनन स्टेडियम से शुरू हुए इस वॉकाथॉन में सभी आयु वर्गों के 4,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें कॉरपोरेट जगत, मीडिया हाउस, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, सरकारी संस्थाओं, प्रतिष्ठित क्लबों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ परवेज आलम, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, डॉ अख़लाक़ अहमद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ मुकेश कुमार एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संतोष गुप्ता ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अमित कुमार, यूरोलॉजिस्ट दो चंपई सोरेन, एनेस्थीसिया डॉ उमेश प्रसाद, डॉ विजय सिंह, डॉ राम नरेश राय आदि ने भी अपने हार्ट हेल्थ के बारे में अपने सुझाव दिए।

वॉकाथॉन का औपचारिक उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इनमें सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ परवेज आलम, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ मुकेश कुमार एवं अनीस अहमद किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम के मालिक एवं फैसिलिटी डायरेक्टर
ए. धर्मा राव आदि शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने इस जागरूकता अभियान को मजबूत समर्थन प्रदान किया।

सुबह के कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जुंबा सत्र में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, स्वास्थ्य संबंधी संदेशों वाली प्लेक कार्ड लेकर चले और जागरूकता पैनल के दौरान विशेषज्ञों से संवाद किया। लकी ड्रॉ ने भी कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया, जिसमें बुलंद इकबाल खान ने डायमंड पेंडेंट जीता।

कार्यक्रम को इसके प्रायोजकों का मजबूत समर्थन मिला। इनमें किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, बैंक ऑफ इंडिया, एलआईसी ऑफ इंडिया, एएसजी आई हॉस्पिटल, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर, जीएलएसएम, जमुना ऑटो, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, बी एम डब्लू , साउथ ईस्टर्न रेलवे, सावा कंसल्टेंसी, ओरिएंटल इंश्योरेंस, एयर वाटर आदि शामिल थे।

ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, जमशेदपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर
ए. धर्मा राव ने कहा, “ वाकाथन में सभी लोगों की भागीदारी प्रेरणादायक रही है। इस तरह की पहल लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।” उन्होंने सभी स्पॉन्सर्स के उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

इस वॉकाथॉन ने जमशेदपुर में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और एक स्वस्थ समुदाय के निर्माण के लिए ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!