Uncategorized

जुगसलाई में जुस्को द्वारा शुरू हुआ एंटी मलेरिया लारवा का छिड़काव, पार्षदों ने जताया आभार

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के खतरे को देखते हुए एंटी मलेरिया लारवा के छिड़काव का कार्य जुस्को द्वारा आज से प्रारंभ कर दिया गया। यह कार्रवाई जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी एवं सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) द्वारा कल जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर क्षेत्र में तत्काल छिड़काव कराने की मांग उठाए जाने के बाद शुरू हुई

जुगसलाई में जुस्को द्वारा शुरू हुआ एंटी मलेरिया लारवा का छिड़काव, पार्षदों ने जताया आभार

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के खतरे को देखते हुए एंटी मलेरिया लारवा के छिड़काव का कार्य जुस्को द्वारा आज से प्रारंभ कर दिया गया। यह कार्रवाई जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी एवं सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) द्वारा कल जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर क्षेत्र में तत्काल छिड़काव कराने की मांग उठाए जाने के बाद शुरू हुई।

पार्षद अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में एंटी लारवा का नियमित छिड़काव जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन द्वारा मांग पर त्वरित कार्रवाई किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए ताकि मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उठाए गए इस कदम से जुगसलाई की जनता को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने नगर परिषद से नियमित अंतराल पर सभी वार्डों में एंटी लारवा छिड़काव एवं साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की, जिससे संक्रामक बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

दोनों पार्षदों ने जुगसलाई के नागरिकों से भी अपने घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!