वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का पीड़ा से सरकार एवं कांग्रेस संगठन अनभिज्ञ, जरूरत के मुताबिक ठोस निर्णय लेने चाहिए,बेवजह चर्चा का विषय – कैलाश यादव
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के नाराजगी एवं रूठने पर चिंता व्यक्त किया है विदित है विगत दिनों से वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का सरकार के साथ समन्वय ठीक नहीं चल रहा है और वह काफी नाराज़ चल रहे हैं ! चर्चा है कि सरकारी बॉडीगार्ड,गाड़ी एवं ड्राइवर तक छोड़ दिया है

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का पीड़ा से सरकार एवं कांग्रेस संगठन अनभिज्ञ, जरूरत के मुताबिक ठोस निर्णय लेने चाहिए,बेवजह चर्चा का विषय – कैलाश यादव
*्््््््््््््््््
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड सरकार के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के नाराजगी एवं रूठने पर चिंता व्यक्त किया है
विदित है विगत दिनों से वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का सरकार के साथ समन्वय ठीक नहीं चल रहा है और वह काफी नाराज़ चल रहे हैं ! चर्चा है कि सरकारी बॉडीगार्ड,गाड़ी एवं ड्राइवर तक छोड़ दिया है
श्री यादव ने सरकार के मुखिया हेमन्त सोरेन एवं कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सुझाव के तौर पर कहा कि वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का पीड़ा सुनना चाहिए और देखना चाहिए कि उनका मामला इलाज के लायक है या लाइलाज है, क्योंकि गठबंधन सरकार में निजी तौर पर रुठना और मंत्रिमंडल समूह तथा कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी राज्य के लिए बेवजह चर्चा का विषय बना हुआ है
ज्ञातव्य है कि वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद दूसरे दर्जे के बड़े सम्मानित मंत्री है मेरा मानना है इनके विषय पर कोई ठोस निर्णय लेकर अविलंब विराम लगाने चाहिए




