Uncategorized

लोक राज लोक लाज से चलता है शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होने पर मोदी सरकार का जाना तय हम छात्र आंदोलन के सिपाही रहे हैं – गौतम सागर राणा

पीएम मोदी छात्रों के प्रति निष्ठुर आंदोलन थकने वाला नहीं वर्तमान छात्र आंदोलन 1974 जेपी आंदोलन से बड़ा होगा इसकी गूंज गांव गांव तक - कैलाश यादव भाजपा द्वारा पत्रकारों पर पत्थरबाजी करने का राजद घोर निंदा करता है

लोक राज लोक लाज से चलता है शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होने पर मोदी सरकार का जाना तय हम छात्र आंदोलन के सिपाही रहे हैं – गौतम सागर राणा

पीएम मोदी छात्रों के प्रति निष्ठुर आंदोलन थकने वाला नहीं वर्तमान छात्र आंदोलन 1974 जेपी आंदोलन से बड़ा होगा इसकी गूंज गांव गांव तक – कैलाश यादव

भाजपा द्वारा पत्रकारों पर पत्थरबाजी करने का राजद घोर निंदा करता है

रांची- ्् ्आज राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा के नेतृत्व में राजद की ओर से संवाददाता सम्मेलन सम्पन्न हुआ

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गौतम सागर राणा ने कहा कि लोकतंत्र लोक राज लोक लाज से चलता है 1974 जेपी छात्र आंदोलन के हम सिपाही रहे हैं

1974 में छात्रों का एक छोटा सा आंदोलन गुजरात से चलकर बिहार पहुंचा था उसके बाद जेपी के नेतृत्व में देश का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ था
श्री राणा ने कहा कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर वर्तमान समय में छात्रों द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन का स्वरूप तैयार हो गया है इसलिए मोदी सरकार को अविलंब केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लें

श्री राणा ने कहा कि छात्रों का आंदोलन थकने वाला नहीं है यह आंदोलन का धार संपूर्ण देश में फैल गया है अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं लेते हैं तो देश की गद्दी से जाना तय है !

संवाददाता सम्मेलन के दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि छात्रों का जनांदोलन तीव्र होगा ! देश के प्रधानमंत्री छात्रों के प्रति निष्ठुर इंसान हो गए हैं युवा छात्रों देश के भविष्य है ये छात्रों के प्रति गंभीर नहीं है इनकी नींद 27 दिनों बाद खुली है !

श्री यादव ने कहा कि 1974 जेपी छात्र आंदोलन से बहुत बड़ा और आगे चला गया है अब इनके हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति सफल नहीं होगी

छात्रों का जनांदोलन एक राजनीतिक मांग नहीं है बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था के सुधार और संशोधन की मांग के लिए है शिक्षा व्यवस्था चौपट होने में भाजपा और संघ के द्वारा सुनियोजित कार्यक्रम है 10 वर्षों में लगभग 152 बार पेपर लीक हुआ ! उसके बावजूद मोदी सरकार कभी गंभीर नहीं हुई

छात्रों का जनांदोलन में संपूर्ण विपक्ष पूरा देश एक साथ खड़ा है ! बीजेपी ने स्तरहीन राजनीतिक का परिचय दिया है और लोकतांत्रिक मूल्यों को गिराया है

देश का मुख्य एजेंडा से मोदी सरकार भटक गई है,बेरोजगारी पलायन महंगाई शिक्षा चिकित्सा व्यवस्था कृषि उद्योग विदेश एवं आर्थिक नीति फेल है

भाजपा द्वारा पत्रकारों पर पत्थरबाजी करने का राजद घोर निंदा करता है !

छात्रों के जनांदोलन का राजद समर्थन करता है और आगामी हर आंदोलित निर्णय पर राजद मोदी सरकार के जनविरोधी नीति का सड़क पर उतरकर विरोध करेगा

संवाददाता सम्मेलन में गौतम सागर राणा प्रवक्ता कैलाश यादव प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार प्रवक्ता आबिद अली महासचिव प्रणय कु बबलू सचिव रामकुमार यादव चंद्रशेखर भगत मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!