Uncategorized

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग जलकर हुई खाक

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग जलकर हुई खाक

जमशेदपुर- मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलते देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभागों को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक उक्त बस प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर संचालित होती थी। घटना के समय भी बस सड़क किनारे खड़ी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग की चपेट में आने से पास स्थित बिजली विभाग का एक पोल और कई विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। तार जल जाने से आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन शुरू किया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!