भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा शहर में रक्त की कमी को देखते हुए आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
रक्तदान शिवर का उदघाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य और समाजसेवी किशोर यादव, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के निदेशक विशाल कुमार सिंह, रेड क्रॉस के वरीय सदस्य राकेश मिश्र, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया

जमशेदपुर – भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा शहर में रक्त की कमी को देखते हुए आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिवर का उदघाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य और समाजसेवी किशोर यादव, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के निदेशक विशाल कुमार सिंह, रेड क्रॉस के वरीय सदस्य राकेश मिश्र, वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर बागबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के 68 युवाओं के साथ महिला रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस गर्मी में जरूरतमंदों को जीवन की नयी आशा दी। रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार, समाजसेवी संजय सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल मुख्य रूप से शिविर में शामिल हुए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की वरीय चिकित्सक डॉ. रीता सिंह के साथ उनकी टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशुतोष पारीक, राजेश मोहन प्रसाद, समीर दत्ता, के.बी.एस. त्रिवेदी, राधेश्याम कुमार, तरन्नुम एवं श्याम कुमार प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस माह छोटे छोटे रक्तदान शिविर बड़ी संख्या में किये जायेंगे, साथ ही 8 जून, 14 जून, 28 जून को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ ही 25 जून को एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में बृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।




