नीट पेपर लीक-परीक्षा रद्द होने के सदमे में देशभर से कई अभ्यर्थियों ने आत्महत्या किया, मौतें की जवाबदेही मोदी सरकार को लेनी पड़ेगी – कैलाश यादव
केंद्रीय शिक्षा नीति पूरी शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया CBSE/NTA भ्रष्टाचार का अड्डा,शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पीएम अविलंब बर्खास्त कर सिटिंग जज से इनकी भूमिका जांच कराएं

नीट पेपर लीक-परीक्षा रद्द होने के सदमे में देशभर से कई अभ्यर्थियों ने आत्महत्या किया, मौतें की जवाबदेही मोदी सरकार को लेनी पड़ेगी – कैलाश यादव
केंद्रीय शिक्षा नीति पूरी शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया CBSE/NTA भ्रष्टाचार का अड्डा,शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पीएम अविलंब बर्खास्त कर सिटिंग जज से इनकी भूमिका जांच कराएं
रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने लगातार नीट पेपर लीक होने एवं परीक्षा रद्द होने पर केंद्र की मोदी सरकार के असफल सिस्टम पर जबरदस्त प्रतिक्रिया व्यक्त किया है !
श्री यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से उत्पन्न भारी तनाव और निराशा के कारण सदमे में आकर देशभर से कई अभ्यर्थियों ने आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार चुप है जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है !
विदित है नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर से छात्रों के उज्वल भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं ! नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के कारण छात्रों के वर्षों से परिश्रम और संघर्ष को पानी फेरने का काम किया है ,और जिस कारण सदमे आकर कई प्रांतों के अनेक परिवारों ने अपने बच्चे को खोया है !
राजस्थान से प्रदीप मेघवाल, दिल्ली से अंशिका पांडेय, उतरप्रदेश से रतिक मिश्रा जैसे कई लोगों ने फांसी लगा ली है
कई अन्य मामले बिहार, झारखंड, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक जैसे अन्य प्रदेशों में लगातार आत्महत्याएं हुई है
श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नीट पेपर लीक के मामले को लेकर सीबीआई जांच का आदेश दिया है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता है क्योंकि तकनीकी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है !
NTA संस्था के निजी हाथों में NEET,JEE Main, UGC NET, CUET जैसी परीक्षाएं को आयोजित करने के लिए देकर अपनी जिम्मेवारी से भागने का असंवेदनशील कार्य किया है
देशभर में भाजपाई सरकारों में लगातार शिक्षा और नियुक्ति को लेकर परीक्षाएं घोषित किया जाता है ऑनलाइन विज्ञापन जारी कर छात्रों को सूचित किया जाता लेकिन परीक्षाएं की तिथि के करीब आने के दौरान पेपर लीक कर दिया जाता है
श्री यादव ने राजद की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि CBSE और NTA जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है संघी समूह दलालों और कॉपरेट घरानों का भारी जमावड़ा है जिस कारण पैसे के बल पर मनचाहे अभ्यर्थियों को जबरन मेरिट में लाने के लिए अन्य परिश्रमिक और संघर्षशील छात्रों के मेहनत को चकनाचूर कर दिया जाता है !
राजद की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी से मांग है कि असफल केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब बर्खास्त करे और इनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज, ED, CBI की टीम बनाकर इनकी भूमिका की जाँच पड़ताल करनी चाहिए !
नीट पेपर लीक एवं CBSE में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर राजद जल्द विरोध प्रदर्शन करेगा !




