हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर से आयोजित 823वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ सम्पन्न हो गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर के अंतिम और तीसरे दिन नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया गया
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन संजय सिंह, सक्रिय सदस्य अशोक घोषाल, आशीष सिंह, हीरालाल, श्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे

जमशेदपुर- हिमालया स्टील मिल सर्विसेस लि. के सीएसआर से आयोजित 823वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ सम्पन्न हो गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर के अंतिम और तीसरे दिन नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन संजय सिंह, सक्रिय सदस्य अशोक घोषाल, आशीष सिंह, हीरालाल, श्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, का अगला नेत्र शिविर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर से आयोजित किया जायेगा। 29 अगस्त को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द रोगियों का चयन किया जायेगा और उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा।



