Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झामुमो नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिला

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेशानुसार सह राज्य परिवहन विभाग के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों में जागरूकता लाने हेतु राज्य के सभी प्रखंडों में चालक अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने है । इसी क्रम में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में भी जिला परिवहन विभाग द्वारा प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जाने है । जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित करने की अधिसूचना तो जारी कर दी है, परन्तु एक मात्र गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड की अवहेलना इसमें की गई

झामुमो नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला परिवहन पदाधिकारी से मिला

जमशेदपुर – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेशानुसार सह राज्य परिवहन विभाग के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों में जागरूकता लाने हेतु राज्य के सभी प्रखंडों में चालक अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने है । इसी क्रम में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में भी जिला परिवहन विभाग द्वारा प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जाने है । जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित करने की अधिसूचना तो जारी कर दी है, परन्तु एक मात्र गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड की अवहेलना इसमें की गई इसे भी शिविर हेतु समायोजित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय पदाधिकारियों सह कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य प्रमोद लाल के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार से मिला। सभी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की,साथ ही इस शिविर आयोजन के क्रम में गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड को भी शामिल करने का आग्रह किया गया। जिसे त्वरित रूप से स्वीकार कर जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इसे भी शामिल कर लेने का आदेश विभाग के अधिनस्थ अधिकारियों को दिया इस प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के वरीय नेता आदित्य प्रधान, खुद्दू उरांव, अभय पाण्डेय, उमेश गिरी,कृपाल सिंह,चंदन लाल,समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!