Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आईडीटीआर में 16 अगस्त से प्रारंभ होगा निःशुल्क शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम

आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट का निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 अगस्त से की जाएगी। संस्थान में टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग बैठक के दौरान महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार ने यह बातें कही

आईडीटीआर में 16 अगस्त से प्रारंभ होगा निःशुल्क शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम
जमशेदपुर – आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट का निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 अगस्त से की जाएगी। संस्थान में टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग बैठक के दौरान महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ है जिसके तहत समाज के युवाओं के बीच आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उनके स्तर को उठाना है। इसके लिए दोनों संस्थाओं ने शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसका लाॅचिंग आगामी 16 अगस्त को होगा।आईडीटीआर इस कार्यक्रम का ट्रेनिंग पार्टनर है। जीएम ने कहा कि दो से तीन माह के इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के बाद जीआरएसई में ही प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट एल एंड टी कंपनी के माध्यम से हो जाएगा। इस मौके पर उपस्थित टीआरसीएससी के सचिव मानस कुमार दास ने कहा कि शीघ्र ही इस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षुओं के मोबलाईजेशन का काम प्रारंभ हो जाएगा। इस कार्यक्रम में दसवीं पास सभी वर्ग के वैसे प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होगी। इस मौके पर उपस्थित आईडीटीआर के एचओडी मार्केटिंग एंड एडमीन अंजन कुंडु ने मोबलाईजेशन टीम को पंचायत लेवल से मोबलाईजेशन कार्यक्रम की शुरूआत करने को कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच जाने की आवश्यकता है ताकि युवा इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम के मकसद को पूरा किया जा सके। इस मौके पर संस्थान के अभियंता ज्योति रजक, मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार, टीआरसीएससी के सलाहकार अवतार सिंह समेत संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!