Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एसआईआर को लेकर रविन्द्र भवन में वॉलंटियर्स के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रविन्द्र भवन सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तथा मतदाताओं के सहयोग हेतु नामित वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी प्रतिभागियों को निष्ठापूर्वक एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

एसआईआर को लेकर रविन्द्र भवन में वॉलंटियर्स के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

जमशेदपुर – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रविन्द्र भवन सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तथा मतदाताओं के सहयोग हेतु नामित वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण कर सभी प्रतिभागियों को निष्ठापूर्वक एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर वॉलंटियर्स को संबंधित बीएलओ के साथ टैग किया गया है। 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ये वॉलंटियर्स बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वॉलंटियर्स का मुख्य दायित्व अनट्रेस्ड (Untraced) मतदाताओं की पहचान एवं सत्यापन में बीएलओ की सहायता करना है। इसके अतिरिक्त वे घर-घर संपर्क, प्रपत्रों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन, पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से बीएलओ को अवगत कराने का कार्य करेंगे। बता दें कि यदि किसी पात्र नागरिक, प्रवासी श्रमिक अथवा किसी अन्य योग्य मतदाता को SIR प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वॉलंटियर्स उसे चिन्हित कर संबंधित बीएलओ, एईआरओ, ईआरओ एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी तक जानकारी पहुंचाएंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। प्रशिक्षण में विशेष रूप से निर्देश दिया कि वॉलंटियर्स वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार व्यक्तियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा अन्य संवेदनशील मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे उन्हें एसआईआर प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं, अनट्रेस्ड मतदाताओं की पहचान, मतदाता सूची के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्ग दर्शन तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की भी जानकारी दी गई, ताकि वे बीएलओ का प्रभावी सहयोग कर सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं वॉलंटियर्स से आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने भी प्रशिक्षणार्थियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए कुशलता से जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!