धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के द्वारा साकची स्थित आनेन्द्रश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में सामुहिक रूद्राभिशेक का आयोजन किया गया
जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्या उपस्थित हुये। यजमान के रूप में महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपन कुमार झा एवं उपस्थित आचार्य ने सर्वप्रथम सामूहिक सवस्तिवाचन किया

जमशेदपुर-आज धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के द्वारा साकची स्थित आनेन्द्रश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में सामुहिक रूद्राभिशेक का आयोजन किया गया।

जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्या उपस्थित हुये। यजमान के रूप में महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपन कुमार झा एवं उपस्थित आचार्य ने सर्वप्रथम सामूहिक सवस्तिवाचन किया।

पं० चन्द्रमोलेश्वर झा ने गणपति अम्बिका, वरूण पूजन, नवग्रह पूजन, षोडषमातृका पूजन के बाद दिगरक्षन के बाद शिव परिवार का पूजन करायें उपस्थित आचार्यों ने दुध, दही, घी, मधु एवं सर्करा से शिव परिवार को स्नान कराया। उसके बाद दुध मिश्रित जल, गन्ना रस, डाब, एवं गंगा जल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। आचार्यों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव एवं हनुमान जी का आरती किये। आरती के बाद उपस्थित जनमानस को प्रसाद वितरण किया गया।

रूद्राभिषेक में मुख्य रूप से पं० गोपाल कुमार झा, पं० शिव शक्ति झा. पं० आनंद मिश्रा, पं० गंगा ओझा, पं० चन्द्रकांत झा. पं० मनोहर मिश्रा, पं० राजीव कुमार पांडेय, पं० अरूण पांडेय, पं० रूपेश कुमार झा, पं० गोबिन्द कुमार झा, पं० राहुल चक्रवर्ती, पं० सोमेश ठाकुर एवं अन्य आचार्यगण उपस्थित थे।
महासंघ के अध्यक्ष पं० विपिन कुमार झा ने कहा कि आनंदेश्वर शिव मंदिर को श्रावण के चारो सोमवार को शिव परिवार एवं मंदिर को सजाया जाएगा तथा प्रदोष को शिवमंदिर को सजाया जाएगा।
उपस्थित आचार्यों ने सामूहिक रूप से रूद्राभिषेक के बाद भगवान शिव परिवार से परिवार, समाज, राज्य एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की एवं आम जनमानस से मानव धर्म अपनाने का आहवान किया। रूद्राभिशेक को सफल बनाने में पं० विशेश्वर पांडेय, पं० मुन्ना पांडेय, पं० सतोष पांडेय, पं० संजय तिवारी, एवं अन्य आचार्यों का योगदान रहा।












