Uncategorized

अपराधियों के मनोबल और ट्रैफिक चेकिंग अभियान चिंतनीय – कन्हैया सिंह

पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह, थोड़ी सी कड़ाई होती तो बच सकती थी जान - अप्पू तिवारी

अपराधियों के मनोबल और ट्रैफिक चेकिंग अभियान चिंतनीय – कन्हैया सिंह

पुलिसिया कार्रवाई पर संदेह, थोड़ी सी कड़ाई होती तो बच सकती थी जान – अप्पू तिवारी

जमशेदपुर- जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस का ध्यान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय ट्रैफिक चेकिंग अभियान तक सीमित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर स्थित डी.डी. बार के समीप हुई चापड़बाजी की घटना में घायल हिमांशु सिंह की मौत ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता को दर्शाती है।

आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। यदि समय रहते पुलिस ने सख्ती और तत्परता दिखाई होती, तो संभवतः एक युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस की मौजूदगी की बात सामने आ रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि किसी पुलिसकर्मी ने अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरती या किसी भी प्रकार की संलिप्तता रही, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का कानून-व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। साथ ही शहर में चापड़बाजी एवं अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी मांग की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!