Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने “आर्ट इन नेचर” चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए "आर्ट इन नेचर" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की थीम थी – “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने “आर्ट इन नेचर” चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जमशेदपुर- टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए “आर्ट इन नेचर” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की थीम थी – “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था

जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के 75 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया था। कक्षा VI से VIII के विद्यार्थियों के लिए विषय था “प्रदूषण से संरक्षण की ओर जबकि कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों के लिए विषय था “जलवायु परिवर्तन के दौर में जैव विविधता का भविष्य

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सर्किल की क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF) स्मिता पंकज आईएफएस उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी से घर से ही पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करने और इसे समाज तक पहुंचाने का आहवान किया।

इस अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने युवा पीढ़ी के बीच पर्यावरण जागरूकता, जैव विविधता संरक्षण और सस्टेनेबल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत जू परिसर में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत किया और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. नईम अख्तर और क्यूरेटर डॉ. एस. के. महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय जीवविज्ञानी सह शिक्षा पदाधिकारी डॉ. सीमा रानी ने किया। इस अवसर पर जू के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

समारोह के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में रचनात्मक योगदान के लिए बधाई दी।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के बारे में

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और जनजागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न शैक्षणिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से जू नागरिकों, विशेषकर युवाओं को प्रकृति संरक्षण और सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

अतिरिक्त जानकारी:

प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया था:

• ग्रुप A (कक्षा VI से VIII): “प्रदूषण से संरक्षण की ओर”
• ग्रुप B (कक्षा IX से XII): “जलवायु परिवर्तन के दौर में जैव विविधता का भविष्य”

प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ कला शिक्षिका श्रीमती सुजाता तथा श्री सोमनाथ चौधरी और श्री माणिक साव ने किया।

परिणाम – विजेता

ग्रुप A (कक्षा VI से VIII)
विषय: “प्रदूषण से संरक्षण की ओर”

पुरस्कार

प्रतिभागी का नाम

विद्यालय

कक्षा

प्रथम

आरुषि

डीएवी बिष्टुपुर

VI

द्वितीय

दिव्या सामंता

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल

VIII

तृतीय

अरनव सिंह

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल

VII

सांत्वना पुरस्कार

ऋषित राज

डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल

VIII

सांत्वना पुरस्कार

यश कुमार महतो

जुस्को स्कूल कदमा

VI

ग्रुप B (कक्षा IX से XII)
विषय: “जलवायु परिवर्तन के दौर में जैव विविधता का भविष्य”

पुरस्कार

प्रतिभागी का नाम

विद्यालय

कक्षा

प्रथम

वैभवी

डीएवी पब्लिक स्कूल

X

द्वितीय

आबिबा रहमान

जुस्को स्कूल कदमा

XI

तृतीय

तृषा घोष

डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल

IX

सांत्वना पुरस्कार

खुशी

जमशेदपुर पब्लिक स्कूल

IX

सांत्वना पुरस्कार

सृष्टि परमानिक

जुस्को स्कूल कदमा

IX

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!