Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देशव्यापी अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देशव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही समाज के लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार साह, महेंद्र प्रसाद, राज कमल यादव, बिपिन यादव, सुरेश प्रसाद, श्याम बिहारी, पप्पू सिंह, मनोज, जेपी यादव, भरत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!