Uncategorized

रांची स्थित संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- कुलवंत सिंह बंटी

जेहादी मानसिकता वाले दोनों युवकों की हो जल्द गिरफ्तारी

रांची स्थित संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- कुलवंत सिंह बंटी

जेहादी मानसिकता वाले दोनों युवकों की हो जल्द गिरफ्तारी

जमशेदपुर- रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर बीती रात दो जेहादी मानसिकता वाले अज्ञात युवकों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण कायरतापूर्ण एवं चिंताजनक है। सौभाग्यवश बम नहीं फटा, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
यह घटना झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) एवं कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सामाजिक एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संगठनों को भी निशाना बनाने का दुस्साहस कर रहे हैं।
हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा इस षड्यंत्र के पीछे शामिल सभी तत्वों की निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संघ कार्यालय एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।
लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का स्थान है, लेकिन हिंसा और भय का नहीं। ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों से राष्ट्रवादी विचारधारा को दबाया नहीं जा सकता उक्त जानकारी कुलवंत सिंह बंटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी, झारखंड ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!