Uncategorized

एग्रीको रोड हादसे के मृतक पिता-पुत्र के परिजनों से मिले जदयू प्रतिनिधिमंडल

एग्रीको रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मानगो के गोपाल नगर, चंद्रवती नगर स्थित मृतकों के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा

एग्रीको रोड हादसे के मृतक पिता-पुत्र के परिजनों से मिले जदयू प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर- एग्रीको रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मानगो के गोपाल नगर, चंद्रवती नगर स्थित मृतकों के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा

जदयू नेताओं ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मृत्यु बेहद पीड़ादायक है। ऐसी घटनाएं केवल एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देती हैं। नेताओं ने मृत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर की व्यस्त सड़कों पर भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। दिन के समय शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा आवश्यक मालवाहक वाहनों के लिए रात्रिकालीन प्रवेश की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जदयू नेताओं ने प्रशासन से दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने, यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा भी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रवीण सिंह, विकास साहनी, अशोक सिंह, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, दिनेश कुमार सिंह एवं मुस्ताक अहमद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!