Uncategorized

मानगो में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल, 9 महत्वपूर्ण जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी

मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने की दिशा में मेयर सुधा गुप्ता के प्रयासों से महत्वपूर्ण पहल हुई है। नगर निगम क्षेत्र में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, नई पाइपलाइन एवं वाल्व लगाने, जलापूर्ति संयंत्र की मरम्मत तथा आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े 9 महत्वपूर्ण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और जहां पाइपलाइन इंटरकनेक्शन अथवा तकनीकी कमियों के कारण लोगों को परेशानी होती है, वहां उसका समाधान करना है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कार्यादेश जारी होते ही अधिकतम 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्यों को धरातल पर शुरू कराया जाएगा

मानगो में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल, 9 महत्वपूर्ण जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने की दिशा में मेयर सुधा गुप्ता के प्रयासों से महत्वपूर्ण पहल हुई है। नगर निगम क्षेत्र में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, नई पाइपलाइन एवं वाल्व लगाने, जलापूर्ति संयंत्र की मरम्मत तथा आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े 9 महत्वपूर्ण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और जहां पाइपलाइन इंटरकनेक्शन अथवा तकनीकी कमियों के कारण लोगों को परेशानी होती है, वहां उसका समाधान करना है।
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कार्यादेश जारी होते ही अधिकतम 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्यों को धरातल पर शुरू कराया जाएगा।

प्रमुख कार्य एवं स्वीकृत राशि
1)बावनगोड़ा चौक, बागानसाही, रोड नंबर-07 में पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन — ₹19,96,418

2)समतानगर में 100 एमएम व्यास की 135 मीटर पाइपलाइन एवं वाल्व का इंटरकनेक्शन — ₹5,26,992

3)गोकुल नगर में 100 एमएम व्यास की 550 मीटर पाइपलाइन एवं वाल्व का इंटरकनेक्शन — ₹15,17,538

4)जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित WTP में 8 फिल्टर बेड, 6 MGD की सफाई एवं मरम्मत — ₹24,34,864

5)मानगो जलापूर्ति व्यवस्था के लिए विभिन्न आकार के Sluice Valve, Air Valve एवं पाइप की आपूर्ति — ₹19,67,695

6)स्काई टावर से गुलजार बाग के निकट टायर दुकान तक वितरण पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन — ₹9,98,064

7)बेचा खान रोड से कुली रोड तक पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन — ₹2,31,777

8)टैंक रोड, मानगो में Sluice Valve की आपूर्ति एवं स्थापना — ₹3,94,097

9)शांति नगर रोड नंबर-06 से संजय पथ तक 71 मीटर
पाइपलाइन एवं वाल्व का इंटरकनेक्शन — ₹1,24,239

इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित राशि लगभग ₹1.02 करोड़ है।

जलापूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता- सुधा गुप्ता

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, वाल्व की उपलब्धता, पुरानी एवं आवश्यक पाइपलाइनों को जोड़ने तथा WTP की क्षमता एवं कार्यप्रणाली को बेहतर करने से कई क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यादेश मिलते ही 10 दिनों के भीतर सभी संबंधित कार्यों को शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि मानगो के लोगों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो तथा तकनीकी कारणों से होने वाली परेशानियों का शीघ्र समाधान किया जाए

नगर निगम प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों को कार्य शुरू होने के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!