कदमा स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में प्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को स्नान कराया जा रहा है
वहां के पुरोहित ने बताया कि स्नान करने के साथ प्रभु जगन्नाथ एवं बड़े भाई बलभद्र एवं सुभद्रा की तबीयत इस स्नान से खराब हो जाती है। इसके लिए उन्हें दवाई ,आयुर्वेद द्वारा इलाज किया जाता है और पट बंद कर दिया जाता है। पूर्णिमा के दिन यह स्नान कराया जाता है। पुरोहित ने बताया कि 16 जुलाई को मंगला आरती के साथ ही प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा दर्शन देगी। उसके बाद दर्शन आरती होगी और 2:00 बजे भगवान प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को रथ पर सवार कर बिष्टुपुर स्थित मनी मेला मैदान तक ले जाया जाएगा

जमशेदपुर- आज कदमा स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में प्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को स्नान कराया जा रहा है।

वहां के पुरोहित ने बताया कि स्नान करने के साथ प्रभु जगन्नाथ एवं बड़े भाई बलभद्र एवं सुभद्रा की तबीयत इस स्नान से खराब हो जाती है। इसके लिए उन्हें दवाई ,आयुर्वेद द्वारा इलाज किया जाता है और पट बंद कर दिया जाता है।
पूर्णिमा के दिन यह स्नान कराया जाता है। पुरोहित ने बताया कि 16 जुलाई को मंगला आरती के साथ ही प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा दर्शन देगी। उसके बाद दर्शन आरती होगी और 2:00 बजे भगवान प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को रथ पर सवार कर बिष्टुपुर स्थित मनी मेला मैदान तक ले जाया जाएगा
एक श्रद्धालू महिला ने बताया कि आज सवेरे ही सुबह 6:30 बजे हम सभी महिलाओं ने मिलकर 108 कलश पवित्र जल लेकर इस्कॉन मंदिर पहुंचे। जहां पिछले दो-तीन घंटे से प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को स्नान कराया जा रहा है। साथ ही दिन के 11:00 बजे से ही प्रसाद का वितरण भी हो रहा है। यह प्रसाद का वितरण शाम तक चलेगा
सनातन परंपरा के अनुसार पूर्णिमा के दिन ही भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, एवं बहन सुभद्रा को 108 कलश के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है एवं जलाभिषेक भी किया जाता है।
यहां पर बड़ी धूमधाम से भक्तगण नाच -गाकर हरि कीर्तन कर रहे हैं।




