बीजेपी के पास अधिकृत उम्मीदवार नहीं नाथवानी को समर्थन देकर राज्यवासियों को धोखा दिया एवं हॉर्स ट्रेडिंग के खेल में जुटी – कैलाश यादव
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन के दौरान बीजेपी एक्सपोज़्ड हो गई है विगत दिनों प्रदेश बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया था कि दो सीटों पर होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अधिकृत उम्मीदवार उतारेगी जो आज टाय टाय फीस हो गई

बीजेपी के पास अधिकृत उम्मीदवार नहीं नाथवानी को समर्थन देकर राज्यवासियों को धोखा दिया एवं हॉर्स ट्रेडिंग के खेल में जुटी – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन के दौरान बीजेपी एक्सपोज़्ड हो गई है विगत दिनों प्रदेश बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया था कि दो सीटों पर होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अधिकृत उम्मीदवार उतारेगी जो आज टाय टाय फीस हो गई
श्री यादव ने कहा कि राजद की ओर से पूर्व के दिनों से हमेशा दावा किया मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास राज्यसभा के एक सीट के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है
सर्वविदित है कि राज्यसभा एक सीट के लिए जरूरी 28 वोट की जरूरी पड़ेगी फिर भी भाजपा राज्य की जनता को भरमाने का काम करते रही और अन्ततः जाने माने उद्योगपति निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन देकर राज्य के लोगों को धोखा देने का काम किया है
श्री यादव ने कहा कि भाजपा बखूबी जानती है कि उनके पास राज्यसभा के एक सीट के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है उसके बावजूद परिमल नाथवानी को समर्थन देकर राज्य में धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग का गंदा खेल में जुटने का फैसला किया है
बीजेपी लाज बचाने एवं मुंह छिपाने के लिए नाथवानी को समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कह रही है जबकि सच्चाई है कि गौरव बल्लभ के नाम पर पर्चा खरीद लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया, भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है,इनके नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड के गरीब परिवार को अपना परिवार बताते हैं और धन्ना सेठ उद्योगपतियों को उम्मीदवार बनाकर गरीबों के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया है
श्री यादव ने कहा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के कथित खेल का पर्दाफाश किया जाएगा और इनके द्वारा प्रायोजित हॉर्स ट्रेडिंग खेल को बेनकाब कर सार्वजनिक किया जाएगा




