Uncategorized

अभिमन्यु कुमार फिर बने ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के सह सचिव

फोटोग्राफी जगत में बढ़ा सम्मान, देशभर के फोटोग्राफरों ने दी बधाई

अभिमन्यु कुमार फिर बने ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के सह सचिव

फोटोग्राफी जगत में बढ़ा सम्मान, देशभर के फोटोग्राफरों ने दी बधाई

जमशेदपुर- ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन में अभिमन्यु कुमार को एक बार फिर सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोबारा इस महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने से झारखंड के फोटोग्राफी जगत में खुशी की लहर है। फोटोग्राफरों, फोटो जर्नलिस्टों और विभिन्न फोटोग्राफिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिमन्यु कुमार लंबे समय से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और फोटोग्राफरों के हितों तथा फोटोग्राफी के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के संगठन में उन्हें दोबारा सह सचिव की जिम्मेदारी मिलना उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है।
उनके नेतृत्व में फोटोग्राफी को नई दिशा देने, देशभर के फोटोग्राफरों को एक मंच से जोड़ने तथा फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभिमन्यु कुमार ने जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और देशभर के फोटोग्राफरों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ फोटोग्राफरों के हित में काम करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!