Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कूदादा पुलिया निर्माण का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश

सात दिनों तक डायवर्सन से बड़े वाहनों के परिचालन का निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर

कूदादा पुलिया निर्माण का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=KP5hZ-TVZvy-I04D

सात दिनों तक डायवर्सन से बड़े वाहनों के परिचालन का निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर

पोटका- पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के कूदादा में निर्माणाधीन पुलिया के अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण करने विधायक संजीव सरदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पथ निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर निर्माण कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर चर्चा की गई।

एप्रोच रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि आगामी सात दिनों तक बड़े वाहनों का परिचालन डायवर्जन रोड से कराया जाए, ताकि पुलिया के एप्रोच रोड का निर्माण बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

गुणवत्ता और समयबद्धता से नहीं होगा समझौता- संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना जरूरी है और पुलिया निर्माण पूरा होने के बाद कूदादा सहित आसपास के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण तथा पथ निर्माण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!