लोयोला स्कूल का क्लाइडोस्कोप 2026 संपन्न लोयोला टेल्को ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल, बिस्टुपुर का वार्षिक अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता "क्लाइडोस्कोप 2026" का आयोजन हुआ। नेचर नर्चर (प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन) पर यह केंद्रित रहा। इसमें 23 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। किंडरगार्टन से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आयु-वर्गों के अनुरूप प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया

लोयोला स्कूल का क्लाइडोस्कोप 2026 संपन्न
लोयोला टेल्को ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर- लोयोला स्कूल, बिस्टुपुर का वार्षिक अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता “क्लाइडोस्कोप 2026” का आयोजन हुआ। नेचर नर्चर (प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन) पर यह केंद्रित रहा।

इसमें 23 स्कूलों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया किंडरगार्टन से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आयु-वर्गों के अनुरूप प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। उदघाटन समारोह में रेक्टर फादर माइकल थानाराज, एस.जे. मुख्य अतिथि डॉ. विनिता सिंह, टाटा मेन हॉस्पिटल जनरल मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज), शामिल हुए। फैंसी ड्रेस, आदिवासी नृत्य, प्रकृति का रंग पट्ट, ‘नेचर सिम्फनी’, प्रकृति की स्वर लहरी (कक्षा 4), प्रकृति नुक्कड़ नाटक, आयोजित हुए।
प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडिस एस. जे. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रकृति पर जोर दिया। मुख्य अतिथि फादर जोशी, एस.जे., प्रोविंशियल के सलाहकार ने विजेता विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए।
ओवरऑल चैंपियनः लोयोला स्कूल, टेल्को, प्रथम रनर-अपः लिटिल फ्लावर स्कूल एवं द्वितीय रनर-अपः विद्या भारती चिन्मया विद्यालय बने। समापन जूनियर सेक्शन की प्रिंसिपल विनिता एफ. एक्का के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।




