गणेश पूजा मैदान में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव
बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में आज जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के दौरान गणेश पूजा मैदान, छठ घाट एवं पहाड़ी पूजा स्थल की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया

गणेश पूजा मैदान में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में आज जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान गणेश पूजा मैदान, छठ घाट एवं पहाड़ी पूजा स्थल की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मैदान को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना आवश्यक है। स्थानीय लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=HVoqKxudqDqEQSXC
स्वच्छता अभियान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड, उपमुखिया संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, अनिल दुबे, भास्कर , सुनील भगत, जय किशोर शर्मा, मृत्युंजय तिवारी, विजय मेहता, उमेश सिन्हा, अनूप कुमार, सीनू, रंजीत कुमार, रमेश उपाध्याय, कृष्णकांत, आशीष शर्मा, सोनू कुमार, राकेश रंजन, अवध साह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह एवं राकेश सिंह, जलसहिया जगजीत कौर, सीमा पांडे सहित अनेक स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।




