जमशेदपुर में खराब विधि व्यवस्था का मुख्य कारण पुलिस की लापरवाही और फाइन वसूली करने में लगा रहना
पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर की विधि व्यवस्था बहुत ही खराब हो चुकी है और झारखंड की सबसे बड़ी बैंक डकैती, मर्डर, गोलीबारी और छीनतई की घटना में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि आज से 4 महीने पहले हमने एडीजी से कहा था कि शहर में सर्विलेंस कैमरा लगानी चाहिए। शहर के प्रवेश एवं निकास द्वार में चौकी बनानी चाहिए, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। एक एक्सीडेंट में चार बच्चों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे चेंबर के सदस्य भी थे और एक मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की बेटी थी
जमशेदपुर में खराब विधि व्यवस्था का मुख्य कारण पुलिस की लापरवाही और फाइन वसूली करने में लगा रहना
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=80PS0JT7AfZ78BG-
जमशेदपुर- पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर की विधि व्यवस्था बहुत ही खराब हो चुकी है और झारखंड की सबसे बड़ी बैंक डकैती, मर्डर, गोलीबारी और छीनतई की घटना में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=4NlfAX7DelbSavyD
सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि आज से 4 महीने पहले हमने एडीजी से कहा था कि शहर में सर्विलेंस कैमरा लगानी चाहिए। शहर के प्रवेश एवं निकास द्वार में चौकी बनानी चाहिए, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है। एक एक्सीडेंट में चार बच्चों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे चेंबर के सदस्य भी थे और एक मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की बेटी थी
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=kBJ5LMIvQttQM9Gp
उन्होंने कहा कि अब पुलिस खड़ी गाड़ियों पर फाइन लगा रही है। यह समाधान नहीं है। आप समस्या का समाधान करें। पुलिस को फाइन का अधिकार देकर आपने एक हथियार और दे दिया है। जो ट्रैफिक चेकिंग में घूम रहे हैं लोग, वह फाइन के अलावा और क्या करेंगे, कुछ पता नहीं।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=FNBF_8TbAEEyggwe
कोई गाड़ी अगर खराब होती है, तो उसे क्रेन से हटाए। उसका चार्ज गाड़ी वालों से ले।
पहले सड़क की मरम्मत होती थी, तो रात में उसे जगह को घेरकर लाल बत्ती जलाई जाती थी। आज के समय में केवल एक लाल कपड़ा लगा दिया जाता है। ट्रक बीच रास्ते में अगर खड़ी है, तो उसमें लाल कपड़ा लगा दिया या कोई पेड़ की झाड़ी लगा दी गई। यह सुरक्षा नहीं है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=zPbThgIfvt5f-kDk
उन्होंने कहा कि आज ट्रक के पीछे की लाइट नहीं रहती है। इसको देखना चाहिए। व्यवस्था ठीक करना चाहिए। लाठी चलाना समस्या का समाधान नहीं है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=WZSh4FXsjo66T8wR
वहीं चेंबर के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता पंकज झा ने कहा कि जमशेदपुर एक शांति प्रिय शहर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बैंक डकैती, गोलीबारी, हत्या, चापड़ से खून खराबा, छिनतई आदि हो रही है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस से आग्रह करते हैं कि हेलमेट चेकिंग में केवल ना लगे। विधि व्यवस्था पर भी ध्यान दें।
वहीं चेंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि लगातार विधि व्यवस्था खराब होने से व्यापारी और आम जनता भयभीत है। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल पुलिस तैयार करें कि लोग और व्यापारी निर्भय होकर खरीददारी कर सके, अपना व्यापार कर सके।
अगर आप रात 10:00 बजे तक की पाबंदी लगाते हैं, तो इससे और भय का माहौल बनेगा।
वहीं चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षो से, जब से पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग में लगी है, तब से ट्रैफिक व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। स्कूल की जब छुट्टी होती है, तब प्रत्येक चौक- चौराहा में जाम लग जाता है। उस समय हेलमेट चेकिंग करने वाले पुलिस लंच में रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि दोपहर 1:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक पिक ओवर में यातायात व्यवस्था मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए क्राइम का मुख्य कारण यह है कि अब पुलिस का कोई डर या असर जमशेदपुर में नहीं है। सारी पुलिस फाइन वसूलने में लगी है। पुलिस ऐसा समझ रही है की सारी घटना हेलमेट और सीट बेल्ट के कारण हो रही है। यही कारण है कि यातायात अव्यवस्था और क्राइम में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।


