शारदीय दुर्गापूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन गंभीर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के साथ महत्वपूर्ण बैठक
शारदीय दुर्गापूजा 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर के कार्यालय में बैठक की बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन से जुड़े 15 मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने पूजा के दौरान आने वाली प्रमुख समस्याओं जैसे - अनुज्ञप्ति निर्गत करने, विसर्जन घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन मार्गों का सुधार, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, रियायती दर पर बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, जल-जमाव से मुक्ति, पेयजल व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा

शारदीय दुर्गापूजा 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन गंभीर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति की अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम के साथ महत्वपूर्ण बैठक

जमशेदपुर – शारदीय दुर्गापूजा 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर के कार्यालय में बैठक की

बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन से जुड़े 15 मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने पूजा के दौरान आने वाली प्रमुख समस्याओं जैसे – अनुज्ञप्ति निर्गत करने, विसर्जन घाटों की साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था, विसर्जन मार्गों का सुधार, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, रियायती दर पर बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, जल-जमाव से मुक्ति, पेयजल व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा
इस पर गंभीरता दिखाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को 10 दिनों के अंदर सभी कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी पूजा समिति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष पूजा को और अधिक भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और सेंट्रल समिति मिलकर काम करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे
महासचिव – ललन यादव, उपाध्यक्ष – आशीष गुप्ता, सौरभ विष्णु, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, हर्ष यादव, वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष – जितेंद्र कुमार, सचिव – अशोक कुमार, डी. बोस, संयुक्त सचिव – विनीत मिश्रा, डॉ. श्याम शर्मा, तापस चटर्जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी



