Uncategorized

लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में चुनाव आयोग नोट्स में कई प्रमुख सवालों का जवाब नहीं दिया – कैलाश यादव

ज्ञानेश कुमार का इतीफा SIR MMDR एवं जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने के खिलाफ अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने प्रवक्ता कैलाश यादव को प्रखर होने का निर्देश दिया सीईसी ज्ञानेश कुमार का कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण बीजेपी नेताओं का आयोग के बचाव में खुलकर जवाब देना मिलीभगत स्पष्ट

लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में चुनाव आयोग नोट्स में कई प्रमुख सवालों का जवाब नहीं दिया – कैलाश यादव

ज्ञानेश कुमार का इतीफा SIR MMDR एवं जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने के खिलाफ अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने प्रवक्ता कैलाश यादव को प्रखर होने का निर्देश दिया

सीईसी ज्ञानेश कुमार का कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण बीजेपी नेताओं का आयोग के बचाव में खुलकर जवाब देना मिलीभगत स्पष्ट

रांची- आज राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कु सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने का पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश दिया है
चर्चा के दौरान अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने प्रवक्ता कैलाश यादव को मीडिया एवं लोगों के बीच विशेष रूप से प्रखरता से बात रखने की सुझाव दिया है !

चर्चा के दौरान प्रवक्ता कैलाश यादव ने अध्यक्ष संजय सिंह यादव को बताया कि पार्टी मजबूती से सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफे एवं कार्रवाई कर गिरफ्तारी करने की मांग SIR प्रक्रिया बंद कर सभी 13 करोड़ मतदाताओं को पुनः वोटर लिस्ट में जोड़ने झारखंड से MMDR का विरोध करने तथा जातीय जनगणना में OBC कॉलम को हटाने के खिलाफ एवं जोड़ने की मांग को लेकर जनांदोलन के मोड में जाने चाहिए !
विदित है इन सभी विषयों को लेकर विगत दिनों पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर राज्यभर में धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया था !

इस दौरान चर्चा राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष एवं प्रांतीय नेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में संवैधानिक संकट खड़ा कर दिया है !
भारतीय लोकतंत्र का गुणगान समूचे विश्व में होती थी लेकिन केंद्र की मोदी सरकार से प्रभावित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने SIR के माध्यम से देशभर से लगभग 13 करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाकर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के साख को गिराया है ! इनके विरुद्ध आज देश के सम्पूर्ण हिस्से में राजनीतिक दल सामाजिक संगठन एवं युवा पीढ़ी Zen G सड़क पर आंदोलनरत होने को मजबूर है !

भारत की आजादी के बाद पहली बार देश का सबसे मजबूत संवैधानिक स्वायत्त संस्थान निर्वाचन आयोग पर संदेहात्मक सवाल खड़ा हुआ है जो लोकतंत्र और संविधान पर बट्टा लगा है !

विदित है विगत दिनों चुनाय द्वारा तीनों आयुक्तों का संयुक्त तस्वीर पेशकर एक प्रेस नोट्स जारी किया गया था जिसमें चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 आईटी सिस्टम में बदलाव सहित कई गलतियां स्वीकार्य किया ! लेकिन दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी द्वारा लगाए गए आरोपों खंडन नहीं किया गया और कई सवालों के जवाब नहीं दिया गया !

विगत दिनों चुनाय आयोग द्वारा प्रेस नोट्स जारी करने पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने सवाल खड़ा किया है

प्रवक्ता कैलाश यादव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप का खुलासा कर कई सवाल उठाये

1. वोटर लिस्ट को क्यों केंद्रीयकृत किया गया
2. बंगाल में 16 लाख वोट किसके कहने पर काटे जा रहे थे!
3. गोवा में जो नाम उपयुक्त पाए गए उसे क्यों नहीं जोड़ा गया !
4. वोटर लिस्ट को कौन और किसके कहने पर मैनुप्लेट किया गया उसके पीछे मंशा क्या थी !
5. दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने आरोप लगाया था !
6. किसको जिताने या हराने के लिए वोटर का नाम काटा गया ! वो कौन लोग थे जो लोग ब्लैक मेल करवा रहे थे
7. लोकतंत्र की मजबूती और साख बचाने के लिए एवं निष्पक्ष स्वायत्त संस्थान चुनाव आयोग पर जांच निष्पक्ष होनी चाहिए जो सरकार का अंग न हो
8. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है विगत दिनों तक चुनाव आयोग पर कभी गंभीर आरोप नहीं लगे लेकिन इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR के नाम पर धांधली किया गया और बड़े पैमाने पर वोटर्स नाम काट दिया गया ! जबकि दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने आरोप लगाया है !

श्री यादव ने बताया कि बहुत जल्द आगामी कार्यक्रम को लेकर घोषणा सार्वजनिक की जायेगी !

चर्चा में मुख्य रूप से कलामुद्दीन खान इरफान अंसारी सुनील साहू धनंजय पासवान ऊषा यादव पार्वती ठाकुर आशा देवी कुशवाहा शारदा देवी संगीता देवी राहुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!